राकेश टिकैत कौन है
राकेश टिकैत कौन है पुलिस कांस्टेबल रह चुके हैं राकेश टिकैत, 44 बार जेल भी गए, ऐसे बने किसानों के मसीहा गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद पुलिस दिल्ली बॉर्डर खाली करवाने की कोशिश कर रही है. प्रशासन की सख्ती के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर तीन कंपनी CAPF, 6 कंपनी PAC और 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया था. भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) अपनी मांग पर अड़े रहे और उन्होंने भावुक होकर दो टूक कहा कि वह आत्महत्या कर लेंगे लेकिन आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे. उनके इंटरव्यू के दौरान रोने का वीडियो भी सामने आया है. देखते ही देखते यह वीडियो पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों के गांवों में तेजी से फैलने लगा और किसानों ने उनका समर्थन करने का फैसला किया. देर रात में ही यूपी के कई जिलों के किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए. आइये जानते हैं टिकैत किसानों से कैसे जुड़े. राकेश टिकैत को किसानों के लिए संघर्ष करना विरासत में मिला राकेश टिकैत को किसानों का साथ विरासत में मिला है. उनके पिता महेंद्र सिंह टिकैत भी किसान नेता ही थे. ये परिवार कई दशकों से किसानों के हकों की लड़ाई ...