Earthquake 28 Jan, 2021

 

Earthquake in Delhi: दिल्ली में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, नई दल्ली के बेहद करीब था सेंटर 


Earthquake in Delhi: राजधानी दिल्‍ली में गुरुवार 28.01.2021 को सुबह भूकंप के हल्‍के झटके (Lightning tremors ) महसूस किए गए. National Center for Seismology (NCS) के मुताबिक सुबह 9.17 बजे ये भूकंप के झटके महसूस किए गए.

earthquake 2021
Earthquake 2021

Delhi earthquakeराजधानी दिल्‍ली में गुरुवार 28.01.2021 को सुबह भूकंप के हल्‍के झटके (Lightning tremors ) महसूस किए गए. National Center for Seismology (NCS) के मुताबिक सुबह 9.17 बजे ये भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्‍टर पैमाने (Richter scale) पर भूकंप की तीव्रता 2.8 रही. भूकंप का केंद्र नई दिल्‍ली (New Delhi)से 2.8-8 किलोमीटर उत्‍तर-पश्चिम  में जमीन में लगभग 15 किलोमीटर नीचे था.  इससे पहले, 26 जनवरी को साउथ-वेस्‍ट दिल्‍ली (South-West Delhi) में झटके महसूस किए गए थे जिनकी तीव्रता 1.9 थी. 

पिछले साल कुल 51 भूकंप आए Last year a total of 51 earthquakes
NCS की वेबसाइट (NCS website) के मुताबिक दिल्‍ली या उसके 200 किलोमीटर के दायरे में पिछले साल कुल 51 छोटे-मध्‍यम तीव्रता के भूकंप आए थे. पिछले महीने, क्रिसमस (Christmas) की सुबह भी 2.3 तीव्रता का भूकंप आया था. उससे पहले, 17 दिसंबर को भी दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोगों ने झटके महसूस किए थे. तब रिक्‍टर स्‍केल तीव्रता 4.2 दिखा रहा था.

की जा रही है स्टडी Study is being done
पिछले साल आए भूकंपों के बाद, NCS ने दिल्‍ली-एनसीआर में एक भूभौतिकीय सर्वेक्षण शुरू किया है. पृथ्वी की सतह की खामियों का पता लगाने के लिए उपग्रह की तस्वीरों और भूगर्भीय क्षेत्र की जांच का एनालिसिस करेगा. इन दोनों सर्वे के 31 मार्च तक पूरा होने की उम्‍मीद है. भूकंप और उनके झटकों के सटीक स्रोतों का पता लगाने के लिए 11 अस्थायी अतिरिक्त स्टेशनों को तैनात किया गया है. इन स्टेशनों से डेटा लगभग रियलटाइम में हासित होता है.


भूकंप आने पर क्या करें क्या न करें What to do and not to do when an earthquake 
भूकंप आने के वक्त यदि आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों, बिजली के खंभों आदि से दूर रहें. जब तक झटके खत्म न हों, बाहर ही रहें. चलती गाड़ी में होने पर जल्द गाड़ी रोक लें और गाड़ी में ही बैठे रहें. ऐसे पुल या सड़क पर जाने से बचें, जिन्हें भूकंप से नुकसान पहुंचा हो. भूकंप आने के वक्त यदि आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं. मज़बूत टेबल या किसी फर्नीचर के नीचे पनाह लें. टेबल न होने पर हाथ से चेहरे और सिर को ढक लें. घर के किसी कोने में चले जाएं और कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें. बिस्तर पर हैं तो लेटे रहें, तकिये से सिर ढक लें. आसपास भारी फर्नीचर हो तो उससे दूर रहें. लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचें, पेंडुलम की तरह हिलकर दीवार से टकरा सकती है लिफ्ट और बिजली जाने से भी रुक सकती है लिफ्ट. कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल न करें, आमतौर पर इमारतों में बनी सीढ़ियां मज़बूत नहीं होतीं. झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें.



Delhi Earthquake Today: राजधानी दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

दिल्ली में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.8 मापी गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 9.17 बजे पश्चिमी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप का केन्द्र पश्चिमी दिल्ली में 15 किलोमीटर की गहराई पर था।


हालांकि इसकी तीव्रता इतनी कम थी कि लोगों को पता भी नहीं चला। बीते साल भी दिल्ली-एनसीआर में इस तरह के हल्के तीव्रता वाले कई भूकंप दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए थे। बता दें कि भूकंप की दृष्टि दिल्ली संवेदनशील जोन में आता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यहां अधिक तीव्रता वाला भूकंप आया तो काफी नुकसान हो सकता है।

( Earthquake of Magnitude 2.8 on the Richter scale occurred in West Delhi at 09:17 IST today: National Center for Seismology )

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप का केन्द्र पश्चिमी दिल्ली में 15 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर महसूस किए गए।





Comments

Popular posts from this blog

आज की ताजा खबर, 30 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार [Types of Digital Marketing]

Stock Market Daily Updates: 22 Feb 2021