आज की ताजा खबर, 16 मार्च 2021
आज की ताजा खबर आज की ताजा खबर, 16 मार्च 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें मंगलवार, 16 मार्च की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। पहले चरण के चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें अहम मसलों पर चर्चा की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिनलैंड की अपनी समकक्ष मारिन के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली ने अस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन के रोलआउट पर रोक लगा दी है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं- एंटीलिया बम केस में रोजाना नई-नई बातें सामने आ रही हैं। मामले की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सहायक पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम 7.30 बजे के करीब बदमाशों ने ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर की ब्रेजा कार लूट ली थी। यही नहीं कार लूटने से पहले इंजीनियर के परिवार ...