Posts

Showing posts with the label government

Farmers Republic Day Tractor Rally 2021 Live Updates

Image
Exclusive :लाल किले को उपद्रवियों ने पहुंचाया भारी नुकसान, चोरी हुईं कई चीजें, तस्वीरें दे रहीं गवाही  गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के हिंसक आंदोलन की ऐसी तस्वीरें अब सामने आ रही हैं जिससे इसकी विश्वसनीयता और नीयत दोनों पर सवाल खड़े होने लगे हैं. .मंगलवार को ट्रैक्टर रैली के दौरान आंदोलनकारी किसानों ने लाल किले पर कब्जा कर लिया और इस राष्ट्रीय प्रतीक पर जमकर उत्पात मचाया. उपद्रवियों ने वहां सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया और सुरक्षा से जुड़े उपकरणों को तोड़ दिया.  लालकिले पर इन हिंसक आंदोलनकारियों की कारगुजारी देखकर आप भी चौंक जाएंगे. हजारों की संख्या में वहां पहुंचे उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद  सुरक्षाकर्मियों को जमकर पीटा. इन हिंसक आंदोलनकारियों ने ना सिर्फ लाल किले के प्राचीर पर धार्मिक झंडा लगाया बल्कि जमकर तोड़ फोड़ भी की.  नई दिल्ली पिछले दो महीने से जो किसान आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, उसने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर हिंसक रूप ले लिया। हद तो तब हो गई जब किसान प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने लाल किले की प्राचीर मे...