Posts

Showing posts with the label मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर, 30 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Image
  आज की ताजा खबर, 30 मार्च 2021:  बड़ी खबरें और मुख्य समाचार नई दिल्ली:  पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के लिए माहौल गर्माया हुआ है और प्रचार चरम पर है, नंदीग्राम में 1 अप्रैल को वोटिंग है इसके मद्देनजर आज अमित शाह शुभेंदु के लिए हुंकार भरेंगे वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों लगातार इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र इस वक्त सबसे ज्यादा प्रभावित है,  देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं- Virat Kohli and Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिश्तों को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था। अब सभी तरह के कयासों पर विराम लग गया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा की 'नई दोस्ती' का हुआ आगाज, कोच रवि शास्त्री ने दूर कराया 'मनमुटाव' पाकिस्तान को पिछले ढाई साल में तीन वित्त मंत्री मिले हैं। डॉ अब्दुल हफीज शेख की जगह अब हम्माद अजहर को जिम्मेदारी दी गई है। लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था से सांसत में इमरान खान, एक बार फिर वित्त मंत्री को बदला, हम्माद अजहर को जिम्मेदारी Nandigram election 2021: नंदीग्राम का चुनाव इसलिए दिलचस्प हो चुका है कि क्योंकि यहां से...

आज की ताजा खबर, 26 मार्च 2021:बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Image
  आज की ताजा खबर, 26 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार आज की ताजा खबर, 26 मार्च 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें शुक्रवार, 26 मार्च की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिन के दौरे पर बांग्लादेश पहुंच गए हैं। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने ढाका एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। कोविड-19 के संकट के बाद पीएम की यह पहली विदेश यात्रा है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तिथियों की घोषणा कर दी है। किसान संगठनों ने सुबह छह बजे से शाम बजे तक का भारत बंद का आह्वान किया। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को राजधानी में संक्रमण के 1500 नए केस मिले। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं- उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव-2021 चार चरणों में होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 19 अप्रैल और तीसरे एवं चौथे चरण का मतद...

आज की ताजा खबर, 15 मार्च 2021

Image
  आज की ताजा खबर, 15 मार्च 2021:  बड़ी खबरें और मुख्य समाचार नई दिल्ली :  पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। सबड़े बड़ी सियासी लड़ाई बंगाल में है जहां ममता बनर्जी की टीएमसी की सामना भारतीय जनता पार्टी के साथ हो रहा है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया है कि आजकल वह बार-बार क्यों नाराज हो जाते हैं। आज देश भर में करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं, इससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं- तेजिंदर पाल सिंह बग्गा और कपिल मिश्रा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। ये दिल्ली बीजेपी यूनिट के कद्दावर नेता हैं। ये दोनों लोग अलग अलग विषयों पर अपनी राय भी रखते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने 'गुस्से' को लेकर सुर्खियों में हैं। विधानपरिषद में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक सदस्य पर उनकी नाराजगी मीडिया में एक बड़ा मुद्दा बना।    डिजिटल दुनिया में सब कुछ कैशलेस हो चुका है, जाहिर...