77 फीट लंबे इस सांप से आपकी भी नज़रें नहीं हटेंगी

 77 फीट लंबे इस सांप से आपकी भी नज़रें नहीं हटेंगी


ज़्यादातर लोगों के लिए स्नोमैन बनाना ही मुश्किल होता है, लेकिन अमेरिका के कोलोरैडो प्रदेश में एक परिवार ने बर्फ़ का एक बड़ा सा सांप बना डाला जिससे अब लोगों की नज़रें नहीं हट रही हैं.


मॉन मूज़ली और उनके पांच भाई-बहनों ने 10 घंटे लगाकर ये विशालकाय बर्फ़ का सांप बनाया है.


इससे पहले 2019 में भी इस परिवार का स्नो आर्ट मशहूर हुआ था. तब इस परिवार ने बर्फ़ से एक शानदार बाघ बनाया था, जिसे स्थानीय मीडिया में ख़ूब दिखाया गया था.


उन्होंने इस बार जो सांप बनाया है उसकी लंबाई क़रीब 77 फीट (23 मीटर) है और मूज़ली ने इसे अपनी मां के घर के बगीचे के सामने बनाया है.



सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दिख रहा है कि मॉन मूज़ली के ग्रुप ने ये सांप बनाने के लिए कितनी मेहनत की है.

Comments

Popular posts from this blog

आज की ताजा खबर, 30 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार [Types of Digital Marketing]

Stock Market Daily Updates: 22 Feb 2021