आज की ताजा खबर, 16 मार्च 2021

 आज की ताजा खबर

आज की ताजा खबर, 16 मार्च 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें मंगलवार, 16 मार्च की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:






नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। पहले चरण के चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें अहम मसलों पर चर्चा की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिनलैंड की अपनी समकक्ष मारिन के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली ने अस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन के रोलआउट पर रोक लगा दी है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-   

एंटीलिया बम केस में रोजाना नई-नई बातें सामने आ रही हैं। मामले की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सहायक पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है।


रविवार शाम 7.30 बजे के करीब बदमाशों ने ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर की ब्रेजा कार लूट ली थी। यही नहीं कार लूटने से पहले इंजीनियर के परिवार को करीब 200 मीटर दूर ले गए और फिर कार लेकर फरार हो गए।


उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के समीप विस्फोटक से भरे वाहन बरामद होने के मामले में पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे सुर्खियों में हैं। मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर वाजे को गिरफ्तार किया है। 

भारत में सेक्स पर बात करना सामाजिक निषेध माना जाता है। इस पर खुलकर बात करने में हिचक होती है लेकिन बात अगर Sex Toy की हो तो इसके बारे में संकोच कहीं और ज्यादा है। 



क्या आपने किसी नाई को हथौड़े, चाकू, आग से बाल को काटते देखा है, इसका जवाब ना में होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। पाकिस्तान में एक शख्स है अली अब्बास अब इसे उनका शौक कहें या उनकी हुनर वो बालों की कटाई और छंटाई में कैंची का इस्तेमाल नहीं करते हैं।


हाल ही में बेंगलुरू से एक ऐसी तस्वीर आई जिसके बाद जोमैटो निशाने पर था। लेकिन धीरे धीरे जब इस मामले की गहराई से जांच की गई तो कहानी अलग दिशा में जाने लगी। हितेशा चंद्राणी नाम की कस्टमर जो सबकी सहानुभूति हासिल कर रही थी वो खुद कठघरे में खड़ी हो गई।


सेना में भर्ती के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपना शिकंजा कसा है। जांच एजेंसी ने सोमवार को 13 शहरों में 30 स्थानों पर छापेमारी की।


यूपी के संभल जिले से एक ऐसी खबर आई जो हैरत में डाल देती है। आप सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है।


एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके के कथित गलत प्रभाव को लेकर इस वैक्सीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की सिलसिला जारी है। अब स्पेन, जर्मनी, इटली और फ्रांस ने सोमवार को इस टीके के इस्तेमाल पर रोक लगा दी।


मार्च का महीना क्रिकेट से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। 16 मार्च भी क्रिकेट के लिए ऐसा ही एक ऐतिहासिक दिन है। भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है और सचिन तेंदुलकर किसी भगवान से कम नहीं हैं।


रेलगाड़ी के सफर का आनंद तो हम सब उठाते ही रहते हैं, रेलवे (Railway) ने भी विकास की लंबी यात्रा तय की है और भाप के इंजन से हम इलेक्ट्रिक इंजन की ओर आ गए हैं और आगे भी तरक्की का सफर जारी है।


Comments

Popular posts from this blog

आज की ताजा खबर, 30 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार [Types of Digital Marketing]

Stock Market Daily Updates: 22 Feb 2021