ममता बनर्जी के सियासी वारिस? अभिषेक बनर्जी के इर्द-गिर्द सिमटता चुनाव

 ममता बनर्जी के सियासी वारिस? अभिषेक बनर्जी के इर्द-गिर्द सिमटता चुनाव

अभिषेक बनर्जी किसी छात्र आंदोलन से नहीं निकले बल्कि अपनी बुआ ममता बनर्जी की राजननीतिक छत्रछाया    बीजेपी के निशाने पर हैं. 




पश्चिम बंगाल की सियासत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी इन दिनों सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक के बीच चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं.हमंत्री अमित शाह 'बुआ-भतीजा' कहकर ममता सरकार को घेरने में जुटे हैं. शाह ने बंगाल दौरे पर कहा था कि मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए है, लेकिन ममता सरकार को घेरने में जुटे हैं. शाह ने बंगाल दौरे पर कहा था कि मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए है, लेकिन ममता सरकार भतीजा कल्याण के लिए है.वहीं, इस युवा नेता को टीएमसी में भावी नेता और ममता बनर्जी के सियासी वारिस के तौर पर देखा जा रहा है. यही वजह है कि बंगाल की सियासी लड़ाई अभिषेक बनर्जी के इर्द-गिर्द सिमटती दिख रही है. 


ममता के साये में पले-बढ़े अभिषेक


33 साल की उम्र पार कर चुके अभिषेक बनर्जी किसी छात्र आंदोलन से नहीं निकले बल्कि अपनी बुआ ममता बनर्जी की राजनीतिक छत्रछाया में पले-बढ़े हैं   इतना ही नहीं ममता की उंगली पकड़कर लगातार सियासी बुलंदियों की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं. दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर से लगातार दूसरी बार सांसद बन... बने अभिषेक बनर्जी इस बार के बंगाल चुनाव में बीजेपी के निशाने पर हैं. 



ममता बनर्जी बनाम अभिषेक बनर्जी 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक का लाइफस्टाइल और व्यक्तित्व एक दूसरे से बिलकुल अलग है. ममता जहां कम से कम संसाधनों के इस्तेमाल के लिए जानी जाती हैं. वहीं, अभिषेक साउथ कोलकाता के बड़े घर में रहते हैं, सुरक्षा कमांडो से घिरे रहते हैं और चमचमाती बड़ी गाड़ियों में चलते ममता बनर्जी आज भी आपको पैदल मार्च करती दिख जाएंगी, लेकिन अभिषेक बनर्जी नजर नहीं आएंगे. अभिषेक अपने क्षेत्र डायमंड हार्बर में हर साल एक बड़ा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट कराते हैं

Comments