आज की ताजा खबर 11 मार्च 2021

 

आज की ताजा खबर 11 मार्च 2021


आज की ताजा खबर, 11 मार्च 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें गुरुवार, 11 मार्च की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:







नई दिल्ली : आज देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरिद्वार में आज कोविड-19 के सख्त प्रावधानों के बीच महाकुंभ का पहला शाही स्नान होगा। उत्तराखंड सरकार ने इसके लिए विशेष तैयारी की है। नंदीग्राम में घायल हुईं टीएमसी प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इलाज कोलकाता के अस्पताल में किया जा रहा है। टीएमसी के नेता ममता पर कथित हमले को लेकर आज चुनाव आयोग से मिलेंगे। ममता बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं।

चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों के प्रति ज्‍यादती की कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी दी जानेवाली यातनाओं का खुलासा किया गया है। 


नंदीग्राम में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने अपनी नेता पर हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया है।


लखनऊ में एक युवक के ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, इस युवक ने आत्महत्या करने से पहले आईपीएस प्राची सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। 


अपने पुडुचेरी दौरे के समय कांग्रेस नेता एवं वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि वह मछुआरों को समुद्र का किसान मानते हैं, इसलिए वह सरकार से उनके लिए अलग से मंत्रालय बनाने की मांग करेंगे। 


नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के चोटिल होने के बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। ममता बनर्जी और टीएमसी को जहां इसमें साजिश की बू आ रही है।


उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों की जान गई है। कार और ट्रक के बीच टक्कर होने की वजह से यह दुर्घटना हुई।


महाराष्‍ट्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 65 साल के एक शख्‍स ने कुछ कुत्‍तों के साथ संबंध बनाए हैं। इस संबंध में एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। 


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि मनसुख हीरेन मौत मामले में जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी लेकिन पुलिस ऑफिसर सचिन वाझे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

 

पाकिस्तान में एक सामाजिक कल्याण संगठन ने जिस मूक बधिर भारतीय लड़की को आसरा दिया था और 2015 में भारत भेज दिया था, उसे आखिरकार महाराष्ट्र में उसकी असली मां से मिला दिया गया। 


पाकिस्‍तान से एक बार फिर 13 साल की एक हिंदू लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। यह घटना सिंध प्रांत की बताई जा रही है। लड़की के घरवालों का कहना है कि पांच लोगों ने घर से उसका अपहरण कर लिया।


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का एसएसकेएम अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बुधवार रात बताया कि ममता को उनके टखने की हड्डी एवं कंधे पर गंभीर चोट आई है।


कोरोना महामारी के बीच उत्‍तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया गया है। इसमें पहला शाही स्‍नान आज (गुरुवार, 11 मार्च) को महाशिवरात्रि के मौके पर हो रहा है। 


इतिहास में 11 मार्च की तारीख पर जो घटनाएं दर्ज हैं उनमें जापान में आया भीषण भूकंप और उसके बाद समुद्र में उठी प्रलंयकारी सुनामी सबसे प्रमुख है। वह 11 मार्च 2011 का दिन था।

Comments

Popular posts from this blog

आज की ताजा खबर, 30 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार [Types of Digital Marketing]

Stock Market Daily Updates: 22 Feb 2021