आज की ताजा खबर, 13 मार्च 2021

 

आज की ताजा खबर, 13 मार्च 2021 


आज की ताजा खबर, 13 मार्च 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें शनिवार, 13 मार्च की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:






नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच आज से बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का राज्‍य का दौरा शुरू हो रहा है। क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन के जरिये दुनिया की चार प्रमुख आर्थिक शक्तियों ने चीन को कड़ा संदेश दिया है। देश के कई हिस्‍सों में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश-दुनिया के प्रमुख समाचार के साथ खेल व मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर भी नजर होगी। यहां पढ़ें आज के ताजा समाचार :

उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास जिलेटिन की छड़ों से भरी स्‍कॉर्पियो की बरामदगी और फिर इस मामले में वाहन मालिक की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत को लेकर मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाझे को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।


खुद को गैरराजनीतिक बताने वाले किसान नेता अब खुलकर पॉलिटिक्स के मैदान में आ गए हैं। ये नेता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन बंगाल के सियासी रण में प्रचार के लिए जरूर उतर गए हैं और लोगों से बीजेपी के खिलाफ वोट देने की अपील कर रहे हैं। किसान नेताओं का कहना कि है कि भाजपा का बहिष्कार करके सरकार का घमंड तोड़ा जाए।

दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स की रेस में एलन मस्‍क और जेफ बेजोस के बीच भले ही पहले और दूसरे नंबर पर हों, लेकिन इस साल सर्वाधिक कमाई करने के मामले में वह भारतीय कारोबार गौतम अडानी से पिछड़ गए हैं। अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने इस साल दुनिया में किसी भी अन्य कारोबारी के मुकाबले अधिक दौलत कमाई है।


उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटकों से भरी SUV मिलने और फिर इसके मालिक मनसुख हिरेन की मौत के मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाझे की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। उनकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई अब 19 मार्च को होगी।


महाराष्ट्र में कोरोना का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में राज्य सरकार के मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। राज्य में करीब 6 महीने बाद शुक्रवार को सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 15817 मामले दर्ज किए गए जबकि इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में 15 हजार मामले सामने आए थे।


बंगाल में आठ चरणों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस चुनाव में टीएमसी, बीजेपी, लेफ्ट और कांग्रेस ताल ठोंक रहे है। इन सबके बीच शनिवार को जे पी नड्डा और गृहमंत्री अमित बीजेपी के उन कार्यकर्ताओं के परिवार से मिल सकते हैं जिनकी राजनीतिक हिंसा में मौत हो गई थी।


प्रधानमंत्री मोदी ने ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन में कहा  कि आज का सम्मेलन दिखाता है कि ‘क्वाड’ विकसित हो चुका है और यह अब क्षेत्र में स्थिरता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बना रहेगा।साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने और सुरक्षित, स्थिर, समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए पहले से कहीं अधिक साथ मिलकर, निकटता से काम करेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

आज की ताजा खबर, 30 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार [Types of Digital Marketing]

Stock Market Daily Updates: 22 Feb 2021