आज की ताजा खबर, 17 मार्च 2021
आज की ताजा खबर, 17 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर, 17 मार्च 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें मंगलवार, 17 मार्च की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार
नई दिल्ली : देश में बढ़ते कोरोना के नए मामले सरकार के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। इस पर रोक लगाने के उद्देश्य से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक है। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। तृणमूल कांग्रेस आज अपना घोषणापत्र जारी करने वाली है। एंटीलिया बम केस में नया मोड़ आया है। एनआईए ने एक काले रंग की मर्सिडिज बरामद की है। इस कार का इस्तेमाल सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे करते थे। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-
गत महीनों में कोरोना के मामलों में कमी आने और टीकाकरण अभियान शुरू हो जाने के बाद उम्मीद जताई जाने लगी थी कि इस महामारी के प्रसार पर काबू पा लिया जाएगा लेकिन देश में कोविड-19 की स्थिति दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार चार साल पूरे कर रही है और इन चार सालों के भीतर प्रदेश में काफी कुछ बदलाव देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश के माफियाराज, गुंडाराज और जंगलराज के चर्चे देश ही नहीं, विदेशों में भी होते थे।
भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा बुधवार सुबह दिल्ली स्थित अपने आवास पर मृत मिले। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सांसद ने कथित रूप से आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि शर्मा के एक स्टॉफ ने इस बारे में उसे सूचना दी।
उद्योगपति मुंकेश अंबानी के आवास के पास जिलेटिन से भरे SUV की बरामदगी मामले में जांच कर रही एनआईए को एक मर्सिडीज कार मिली है।
श्रीलंका ने आतंकवाद एवं अलगाववाद के खिलाफ अपनी सुरक्षा मजबूत करने के लिए अपने यहां बुर्के और मदरसों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है लेकिन यह बात पाकिस्तान को अच्छी नहीं लगी है।
अमेरिका में जॉर्जिया के अटलांटा शहर में तीन मसाज केंद्रों पर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में कम से कम चार महिलाओं सहित आठ लोग मारे गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयर्टर्स ने स्थानीय मीडिया एवं पुलिस के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।
फोन टैपिंग मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सफाई दी है। गहलोत ने बुधवार को कहा कि भारतीय टेलिग्राफ एक्ट 1885 (संशोधन-2007) और आईटी एक्ट 2000 के तहत सक्षम अधिकारी से अनुमति मिलने के बाद टेलिफोन पर हुई बातचीत को रिकॉर्ड किया गया।
अगर आप घर में अकेले बच्चे के तौर पर पल रहे हों और बाद में पता चले कि आपके 30 सौतेले भाई-बहन हैं तो सोचिये आप पर क्या गुजरेगी?
उद्योगपति मुंकेश अंबानी के आवास के पास जिलेटिन से भरे SUV की बरामदगी मामले में जांच कर रही एनआईए को एक मर्सिडीज कार मिली है। जांच एजेंसी का कहना है कि इसे गिरफ्तार अधिकारी सचिन वाजे इस्तेमाल करते थे।
भारत के लोकतांत्रिक स्तर में कमी बताने वाली वैश्विक संस्थाओं की रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।
देश के कुछ राज्यों में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। रोकथाम के लिए सरकारें नाइट कर्फ्यू जैसे कुछ उपाय भी कर रही हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
भारतीय इतिहास में 17 मार्च का दिन खासकर हरियाणा के लिए बहुत अहम है क्योंकि इस दिन इस राज्य में दो ऐसी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने विश्व स्तर पर अपने परिवार और राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया।

Comments
Post a Comment