आज की ताजा खबर, 24 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर, 24 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार






नई दिल्ली : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करने वाला है। सिंह ने 100 करोड़ रुपए के 'वसूली' मामले की जांच के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। करीब दो सालों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधुल जल समझौते पर वार्ता हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस बिल सुरक्षा के लिए लाया गया है, इसका गलत इस्तेमाल नहीं होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि न्याय योजना के केरला में सफल होने पर इसे देश भर में लागू किया जाएगा। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

कथित वसूली कांड और 'ट्रांसफर रैकेट' मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने उद्धव सरकार पर हमला तेज कर दिया है। फड़णवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य की अघाडी सरकार नैतिकता खो चुकी है।

वसूली कांड पर चुप क्यों हैं CM उद्धव? राज्यपाल से मिले पूर्व सीएम फड़णवीस, दखल देने की मांग

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई एस ए बोबड़े ने अगले सीजेआई के लिए एन वी रामन्ना के नाम की सिफारिश की है। इस संबंध में उन्होंने कानून मंत्रालय को खत लिखा है।

N V Ramana: अगले CJI के लिए जस्टिस एन वी रमन्ना के नाम की सिफारिश

मामा और भांजी का रिश्ता पवित्र रिश्तों में से एक होता है। लेकिन लुधियाना का वो मामा कलयुगी निकला। उसने रिश्तों की परवाह नहीं की और अपनी भांजी के साथ कई बार बलाकत्कार किया। 

लुधियाना का वो मामा कलयुगी निकला, भांजी से कई बार किया बलात्कार और मुंह ना खोलने की धमकी दी

निकिता मर्डर केस में फरीदाबाद की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि आज फैसला आएगा। इस केस में मुख्य आरोपी नुह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद के चचेरे भाई तौसीफ हैं।

Nikita Murder Case: आज आ सकता है महत्वपूर्ण फैसला, हत्याकांड का वेब सीरीज 'मिर्जापुर' कनेक्शन

ऑस्ट्रेलिया की संसद में फिल्माए गए सेक्स वीडियोज के लीक होने पर स्कॉट मॉरिसन की सरकार एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गई है। प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा है कि संसद में सरकार के एक कर्मचारी का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद वह 'सदमे' में हैं।

ऑस्ट्रेलिया की संसद में सेक्स-मास्टरबेट, वीडियो लीक होने के बाद दबाव में मॉरिसन सरकार 

एंटीलिया के बाहर जिलेटिन से भरी स्कॉर्पियो का मामला महाराष्ट्र की राजनीति में इतना उथल पुथल मचा देगा किसी ने सोचा नहीं था। इस केस में जब मनसुख हिरेन नाम के शख्स की मौत जब सामने आई तो उसके लपेटे सीआईयू में एपीआई सचिन वझे का नाम सामने आया।

Sachin Vaze Investigation: 'सुशांत' नाम के शख्स पर फाइव स्टार होटल में रुकता था सचिन वझे, खुलासा

बिहार विधानसभा में मंगलवार को जो कुछ हुआ वह लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। विशेष सशस्त्र पुलिस विधयेक का विरोध कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों की पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई और सदन से उन्हें बाहर फेंके जाने पर नीतीश सरकार पर सवाल उठने लगे हैं।

RJD विधायकों की पिटाई पर लालू परिवार के निशाने पर नीतीश, राबड़ी बोलीं-हिसाब करेगा बिहार    

बिहार विधानसभा में मंगलवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्ष को इस बात से ऐतराज था कि बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस बिल 2021 के जरिए नीतीश सरकार विरोध की आवाज को कुचलने की कोशिश कर रही है। 

Bihar Special Armed Police Bill 2021: सरकारी पक्ष और विपक्ष की आवाज के बीच समझें इस बिल में क्या है खास

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की 



Comments

Popular posts from this blog

आज की ताजा खबर, 30 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार [Types of Digital Marketing]

Stock Market Daily Updates: 22 Feb 2021