आज की ताजा खबर, 25 मार्च 2021

 आज की ताजा खबर, 25 मार्च 2021

आज की ताजा खबर, 25 मार्च 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें गुरुवार, 25 मार्च की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:






नई दिल्ली : दिल्ली में उप राज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने से जुड़ा विधेयक राज्यसभा से बुधवार को पारित हो गया। इस विधेयक के पारित होने के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पश्चिम बंगाल और असम पहले चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। बंगाल में भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 'बरमूडा' पहनने के लिए कहा है। उत्तर प्रदेश के बाद झारखंड में भाजपा नेता सड़क पर नमाज पर रोक लगाने की मांग की है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

दान-पुण्य करना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। भक्त और श्रद्धालु देश भर के मंदिरों में चढ़ावे के रूप में रुपया, सोना और चांदी अर्पित करते आए हैं। माता वैष्णो देवी मंदिर में भी हर साल दान के रूप में करोड़ों रुपए मूल्य के सोना-चांदी चढ़ाए जाते हैं। 

माता वैष्णो देवी के दरबार में भक्तों ने दिल खोलकर दिया दान, 20 सालों में चढ़ा दिया इतना सोना, चांदी  

बदल रही है तस्वीर और बदला जमाना। क्या आप सोच सकते थे कि स्टीयरिंग थामे दुल्हनियां अपने साजन संग ससुराल जाएगी। निश्चित तौर पर इसका जवाब ना में होगा। दरअसल दुल्हे तो अलग अलग रूप में अपनी सजनियां को अपने साथ ले जाते हैं।

शादी की वो विदाई खास थी, सुर्ख लाल जोड़े में स्टीयरिंग संभाली और साजन संग चली ससुराल

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली के खजूरी खास में एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति को बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहा है।आरोपी शख्स पीड़ित से  हिंदुस्तान जिंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाने के लिए कह रहा है।

पाकिस्तान मुर्दाबाद ना बोलने पर दिल्ली की सड़क पर युवक की पिटाई, एक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होने जा रहा है। इस चरण के लिए चुनावी शोर गुरुवार शाम थम जाएगा। पहले चरण का चुनाव नक्सलियों का गढ़ रहे और आदिवासी बहुल क्षेत्र जंगल महल में हो रहा है।

Bengal Polls 2021: जंगल महल तय करेगा बंगाल चुनाव का रुख, लोकसभा जैसी कामयाबी दोहराना चाहेगी BJP   

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े ने अगले सीजेआई के लिए सबसे सीनियर जस्टिस एन वी रमन्ना के नाम की सिफारिश कानून मंत्रालय से की।

N V Ramana: जिस नाम की अगले सीजेआई के लिए सिफारिश उस पर इस प्रदेश के सीएम ने लगाए थे संगीन आरोप

आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह घिरे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने बड़ी राहत दी है। आईएमएफ ने इमरान खान की सरकार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर के कर्ज के भुगतान की मंजूरी दे दी है।

भारत से अच्छे संबंधों की सुगबुगाहट शुरू होते ही इमरान खान को मिला बड़ा कर्ज

एंटीलिया केस, मनसुख हिरेन, सचिन वझे, परमबीर सिंह, एटीएस और एनआईए इस समय चर्चा में है। यदि ऐसा है तो उसके पीछे वजह यह है कि मनसुख हिरेन की मौत के बाद जांच की ना सिर्फ दिशा बदली बल्कि सियासत भी गरमा चुकी है।

महाराष्ट्र एटीएस का सनसनीखेज खुलासा, वझे चाहता था कि मनसुख हिरेन एंटीलिया केस की पूरी जिम्मेदारी ले

दिल्ली एक बार फिर कोरोना महामारी की गिरफ्त में जाती दिख रही है। फरवरी में कोरोना के नए केस में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई जिससे लगा कि संकट का यह दौर समाप्त होने वाला है।

Delhi Corona : दिल्ली में 3 महीने में कोरोना के सबसे ज्यादा केस, बुधवार को मिले 1,254 नए मामले

उत्तर प्रदेश के बाद अब झारखंड में लाउडस्पीकर पर दी जाने वाली अजान पर रोक लगाने की मांग की गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुरंजन अशोक ने झारखंड हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। 

Comments

Popular posts from this blog

आज की ताजा खबर, 30 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार [Types of Digital Marketing]

Stock Market Daily Updates: 22 Feb 2021