आज की ताजा खबर, 26 मार्च 2021:बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर, 26 मार्च 2021:बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर, 26 मार्च 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें शुक्रवार, 26 मार्च की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिन के दौरे पर बांग्लादेश पहुंच गए हैं। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने ढाका एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। कोविड-19 के संकट के बाद पीएम की यह पहली विदेश यात्रा है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तिथियों की घोषणा कर दी है। किसान संगठनों ने सुबह छह बजे से शाम बजे तक का भारत बंद का आह्वान किया। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को राजधानी में संक्रमण के 1500 नए केस मिले। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव-2021 चार चरणों में होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 19 अप्रैल और तीसरे एवं चौथे चरण का मतदान क्रमश: 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा।
UP : यूपी में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, 2 मई को नतीजे, EC ने की घोषणा
आपकी उम्र यदि 45 साल से यदि ज्यादा है तो आप कोरोना का टीका लगवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सरकार ने रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू कर दी।
Corona Vaccine : 45 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, cowin एप ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
वैसे तो यह घटना पिछले साल सितंबर की है। लेकिन अब जबकि खुलासा हो चुका है तो किसी का भी दिल दहल जाएगा। आरोपी ने अपनी जिगरी दोस्त की ना केवल चाकू से हत्या की बल्कि उसके पेट से उसका बच्चा भी निकाल लिया।
दोस्ती का कत्ल, महिला ने पहले की हत्या बाद में पेट काटकर बच्चे को निकाला
बांग्लादेश आज अपनी आजादी की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए ढाका पहुंच रहे हैं।
9 महीने के खूनी संघर्ष के बाद पाकिस्तान से अलग बना बांग्लादेश, अहम थी भारत की भूमिका
बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से अपनी दो दिनों की बांग्लादेश यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
बंगाल चुनाव से क्यों जोड़कर देखा जा रहा PM मोदी का बांग्लादेश दौरा?
अमिताभ ठाकुर अब पुलिस की नौकरी से जबरिया रिटायर कर दिए गए हैं। सरकार की नजरों में वो सरकारी सेवा के लिए उपयुक्त नहीं थे। वो अपनी जिम्मेदारियों से इतर ऐसे काम किया करते थे जिसकी वजह से सरकारी सेवा प्रभावित हो रही थी।
मैं अमिताभ ठाकुर आईपीएस जबरिया रिटायर्ड, रिएक्शन की बाढ़
मुंबई के भांडुप स्थित ड्रीम मॉल में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। इस मॉल के सनराइज अस्पताल से धुंआ निकलता देखा गया। आग लगने की इस घटना में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
मुंबई : भांडुप के सनराइज अस्पताल में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस और केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के बीच है। दोनों पार्टियां जीत के दावे कर रही हैं।
बंगाल का 'रण' जीतने को बीजेपी ने उतारी संगठन मंत्रियों की फौज
बिहार विधानसभा में मंगलवार को हुए हंगामे और विपक्ष के नेताओं को जबरन बाहर निकाले जाने को लेकर विपक्ष आक्रामक तेवर अपनाए हुए है। महागठबंधन ने इसे लेकर आज (शुक्रवार, 26 मार्च) बंद का आह्वान किया है।
Bihar Band: विधानसभा में 'पुलिसिया कार्रवाई' के विरोध में आज बिहार बंद, रखें इन बातों का ध्यान
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ करीब चार महीने से दिल्ली की सीमाओं पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, यह बंद सुबह 6 से शुरू होगा और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

Comments
Post a Comment