GOOD FRIDAY 2021

 Good Friday 2021: गुड फ्राइडे क्यों और कैसे मनाते हैं, जानें सबकुछ




गुड फ्राइडे 2021: दुनियाभर में आज यानी शुक्रवार 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे और ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है। हिंदी में गुड फ्राइडे को पुण्य शुक्रवार भी कहा जाता है। गुड फ्राइडे का त्योहार ईसाई धर्म में मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे के दिन प्रभु ईशु के बलिदान को याद करते हैं। ईसाईयों द्वारा यह त्योहार कैलवरी में ईसा मसीह को सूली ( क्रूस) पर चढ़ाने के कारण हुई मृत्यु को याद करते हुए मनाया जाता है। गुड फ्राइडे पवित्र सप्ताह के दौरान मनाया जाता है, जो ईस्टर संडे से पहले पड़मे वाले शुक्रवार को आता है। साल 2021 में ये दिन 2 अप्रैल को है। ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाने को लेकर लोग इस दिन शोक मनाते हैं। यही वजह है कि गुड फ्राइडे के लिए शुभकामनाएं नहीं दी जाती हैं।


Good Friday: जानिए, यीशु मसीह के बलिदान दिवस को क्यों कहा जाता है 'गुड फाइडे' | वनइंडिया हिंदी हर साल कैसे तय किया जाता गुड फ्राइडे कब मनाया जाएगा? इस दिन को मनाने की शुरुआत गुड फ्राइडे से लगभग 40 दिन पहले होती है। गुड फ्राइडे किस दिन मनाया जाएगा, ईसाइयों की सबसे बड़ी संस्था रोमन कैथलिक तय करती है। रोमन कैथलिक यानी वेटिकन सिटी जहां कैथलिक ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप रहते हैं, वो हर साल साल बताते हैं कि गुड फ्राइडे किस दिन मनाया जाएगा। क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे ऐसी मान्यता है कि गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु ईशु को शारीरक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ाया दिया गया था। इसलिए इस फेस्टिवल को शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाइबिल में लिखा गया है कि लगभग 2 हजार साल पहले यरुशलम के गैलिली प्रांत में ईसा लोगों को अहिंसा का उपदेश देते थे। वहां के लोग उनके उपदेशों से प्रभावित हो रहे थे और लोगों ने ईश्वर पर विश्वास करना शुरू कर दिया था। ये बात वहां के धर्मगुरुओं को पसंद नहीं आ रही थी। इसके बाद ही उन्होंने ईसा की झूठी शिकायत रोम के शासक पिलातुस से कर दी थी। पिलातुस को किसी को भी सजा देने का हक था। धर्मगुरुओं और कट्टरपंथियों ने ईसा को पिलातुस के सामने दोषी साबित कर दिया और ईसा पर धर्म की अवमानना के साथ राजद्रोह का आरोप लगाया गया। सजा के तौर पर ईसा मसीह को क्रूज पर मत्यु दंड देने का फरमान पिलातुस ने सुनाया। मृत्यु दंड देने से पहले ईसा मसीह को कई बार शारीरिक यातनाएं दी गईं। कोड़ें-चाबुक से उनको मारा गया। कांटे चुभाए गए। हाथ-पैर में कील ठोकी गई। उसके बाद उन्हें सूली पर लटका दिया गया।



Comments

Popular posts from this blog

आज की ताजा खबर, 30 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

डिजिटल मार्केटिंग के प्रकार [Types of Digital Marketing]

Stock Market Daily Updates: 22 Feb 2021